एनशॉर्ट्स
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग, अब आया भारत का रिएक्शन, जानें MEA ने क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ गई है. इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) को अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया तो तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान की सेना ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेसों पर भयंकर मिसाइलें दागीं. वहीं अब इस जंग पर भारत की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान और इजरायल के बीच जंग पर चिंता जताई है. MEA ने कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं. बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाएं: भारत भारत ने सुझाव देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. सभी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।