Sports
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Highest Partnership in T20 World Cup: पाकिस्तान और श्रीलंका के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले फरहान ने एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फरहान और फखर ने न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल 175 रनों की साझेदारी की थी. बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब तक न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन के नाम था. साइफर्ट और एलन ने इसी वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 175 रनों की साझेदारी की थी. अब पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 176 रनों की पार्टनरशिप करके सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।