एनशॉर्ट्स
'PM मोदी ने ट्रंप के दबाव में की अमेरिका से ट्रेड डील', पंजाब के बरनाला में राहुल गांधी ने भरी हुंकार
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला से पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद किया और राज्य के किसानों और उद्योगों से जुड़े लोगों को साधने के लिए भारत अमरीका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ये व्यापार समझौता किया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश में तूफान आने वाला है और भारतीय बाजार अमेरिकी उत्पादों से भर जाएंगे जिस देश के किसान और छोटे उद्योग बर्बाद हो जाएंगे. एकदम से समझौता क्यों किया: राहुल गांधी उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका व्यापार समझौता काफी समय से रुका हुआ था तो फिर क्या वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदम से ही इस समझौते के लिए सहमत हो गए. उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि प्रधानमंत्री भी इस व्यापार समझौते में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।