एनशॉर्ट्स
India Semi Final Scenario: 'भारत सेमीफाइनल में ना जाए', मोहम्मद आमिर ने उगला जहर; जो कहा उससे खौल जाएगा हर भारतीय का खून
India Semi Final Qualification Chance: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच अपने तीखे बयानों के लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर चर्चा में बने रहे हैं. पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' कहा था, जिसपर खूब बवाल मचा. इसी बीच उन्होंने भविष्यवाणी करके कहा था कि सुपर-8 के पहले ग्रुप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जाएंगे और भारत क्वालीफाई नहीं कर पाएगा. अब आमिर ने फिर अपनी बात को दोहराया है कि टीम इंडिया अंतिम-4 में जगह नहीं बना पाएगी. पाकिस्तान करेगा, भारत नहीं एक पाकिस्तानी शो पर चर्चा करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे या ना करे, लेकिन भारत अंतिम-4 में नहीं जा पाएगा. मोहम्मद आमिर ने कहा, "पाकिस्तान क्वालीफाई करेगा. देखो, पाकिस्तान करे या ना करे, भारत नहीं करेगा." अभी तक सुपर-8 स्टेज के पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका और दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड सेमीफाइनल में जा चुका है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।