Sports
PAK vs SL Super-8 Live Score: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान की आखिरी जंग, श्रीलंका को बुरी तरह हराना होगा; पढ़ें पल-पल का अपडेट
पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की यह आखिरी जंग है. पाकिस्तान अगर यह मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेती है तीन प्वाइंट्स के साथ नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ देती है तो फिर वो सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. अभी तक सिर्फ दो टीमों ने ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. रविवार तक अंतिम चार टीमों की तस्वीर क्लियर होगी. पाकिस्तान का सुपर-8 का अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट उससे काफी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।