Sports
T20 World Cup सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए Pakistan को कितने रनों से जीतना होगा? जानें श्रीलंका के खिलाफ आज के सभी समीकरण
Pakistan Win Margin to Qualify: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में अब तक किस्मत पाकिस्तान के साथ रही है. पाक टीम 2 मैच खेल चुकी है और बिना जीते सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. पाकिस्तान का अभी एक अंक है और आज पल्लेकेले में उसका श्रीलंका के साथ मैच होना है. सेमीफाइनल में जगह चाहिए तो पाकिस्तान को आज का मैच हर हाल में जीतना है, लेकिन सिर्फ जीतना ही पाक टीम के लिए काफी नहीं है. यहां जान लीजिए आज कितने रनों से जीतने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा. अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के 2 ही समीकरण बचे हैं. पहला तो ये कि पाकिस्तान का श्रीलंका पर जीत दर्ज करना अतिआवश्यक है. आज पाक टीम को जीत नहीं मिली तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में चला जाएगा. कितने रनों से चाहिए जीत? अब आ जाता है दूसरा समीकरण क्योंकि आज श्रीलंका के खिलाफ जीतना ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।