Sports
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
Jammu Kashmir vs Karnataka Final Match Draw: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. हुबली में खेले गए फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर बनाम कर्नाटक मैच ड्रॉ रहा, लेकिन विजेता जम्मू & कश्मीर बना. तेज गेंदबाज आकिब नबी से लेकर कामरान इकबाल तक, कई खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के हीरो रहे. मगर सवाल यह पूछा जा रहा है कि आखिर फाइनल मैच ड्रॉ होने पर भी विजेता कैसे घोषित हो गया. बिना जीते कैसे चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर दरअसल रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहली पारी की बढ़त का नियम लागू किया जाता है. पांच दिन के खेल के बाद अगर कोई परिणाम नहीं निकल पाता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त के आधार पर किया जाता है. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे. इसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी केवल 293 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।