एनशॉर्ट्स
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कम से कम 18 की मौत, CM नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. वेटलापालेम क्षेत्र में गोदावरी नहर के पास स्थित सूर्यश्री फायर वर्क्स केंद्र में शनिवार (28 फरवरी 2026) को दोपहर करीब 2 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट के बाद भारी आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया. विस्फोट के समय पटाखा फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम कर रहे थे फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पहुंची स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके की तीव्रता के कारण पास के गांव में स्थित एक निजी स्कूल की छत (स्लैब) में दरारें पड़ गईं. सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम दो फायर इंजनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।