एनशॉर्ट्स
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है. इस बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सांकेतिक तस्वीर जारी की है. कतर में अल उदेइद एयर बेस, कुवैत में अल सालेम बेस, यूएई में अल धाफरा एयर बेस, बहरीन में यूएस 5वीं फ्लीट बेस, सऊदी अरब की राजधानी रियाद, इजरायल के हाइफा और गैली शहरों में ईरान ने मिसाइल दागे. इजरायल के हमलों की जवाबी कार्रवाई के बीच ईरान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है. ईरान ने यूएन से इस युद्ध में दखल देने की मांग की है. बेंजामिन नेतन्याहू ने नागरिकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन को खत्म करने के लिए एक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।