एनशॉर्ट्स
ईरान-इजरायल जंग: एयर स्ट्राइक में ईरानी सेना का कमांडर ढेर, नेतन्याहू का आया बयान, जानें क्या कहा
ईरान-इजरायल के बीच जंग का ऐलान हो गया है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर हमले के भी कई वीडियो सामने आए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को धमकी दी है कि सरेंडर करो वरना कहीं छिप नहीं पाओगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में 30 ठिकानों पर हमला किया है. इजरायल ने अपने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है. यह ईरान के खिलाफ इजराइली हमले का सैन्य और रणनीतिक नाम है. इसे ऐतिहासिक रूप से यूहदी प्रतीक और यहूदा के शेर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और इसे येरुशलम की ताकत और शक्ति का प्रतीक बताया जाता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।