एनशॉर्ट्स
'उनको खत्म कर देंगे…', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
ईरान पर शनिवार (28 फरवरी) को अमेरिका के हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू किए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि इन सैन्य अभियानों का मकसद अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी शासन से उत्पन्न खतरों को खत्म करना है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को बहुत कठोर और खतरनाक समूह बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. ट्रंप के अनुसार ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की है और वो लंबी दूरी की मिसाइलें डेवलप करने में जुटा है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा है. #WATCH | US President Donald Trump says, "A short time ago, the United States military
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।