Politics
'असम की महिलाएं योजनाओं में फंसी….', असम की हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का तीखा हमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोरहाट से सांसद और एपीसीसी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस भवन में हुई. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की असम सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की महिलाएं मौजूदा सरकारी योजनाओं से खुश नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा, असम में महिलाएं मौजूदा गवर्नेंस सिस्टम से बिल्कुल खुश नहीं हैं. उनके वेलफेयर के लिए बनाई गई स्कीमें अब उन्हें कंट्रोल करने का जरिया बन गई है. यानी अगर सरकारी योजनाओं का फायदा लेना है तो कथित तौर पर राजनीतिक बैठकों में शामिल होना होगा. उन्हें इसके लिए मजबूर किया जा रहा है. गौरव गोगोई ने किए कई दावे, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ गौरव गोगोई ने कहा कि कई महिलाएं घर की जिम्मेदारियों और व्यवसाय से जुड़े कामों के बीच ठीक से तालमेल नहीं बैठा पा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।