एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की तनातनी अब जंग का रूप ले चुकी है. दोनों देशों के बीच 26 फरवरी रात 9 बजे से शुरू हुई जंग लगातार चल रही है. एक तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर 8 जगहों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं, तो जंग ने दिन में हवाई रास्ता अपना लिया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका, खोश्त, नांगरहार स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले किए. जवाब में अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान के चार शहर स्वाबी, अबोट्टाबाद, इस्लामाबाद और नौशेरा में स्थित पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर ड्रोन से हमले करने का दावा किया. इस्लामाबाद में ड्रोन हमले के सबूत नहीं सामने आए, लेकिन स्वाबी में एक स्कूल में पाकिस्तानी सेना टिकी हुई थी. उसके बाहर अफगानिस्तान का आत्मघाती ड्रोन फट गया, साथ ही अबोट्टाबाद में पाकिस्तानी सेना की पाकिस्तान मिलिट्री अकैडमी (PMA) में अफगानिस्तान का ड्रोन जाकर गिरा. इसी तरह नौशेरा में भी स्थानीय लोगों ने धमाके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।