Politics
'सत्यमेव जयते…' दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल, कविता और सिसोदिया बरी, अदालत ने कहा—साजिश के ठोस सबूत नहीं
दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और पूर्व सांसद के. कविता, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के दौरान कथित केंद्रीय साजिश की भूमिका साबित नहीं हो सकी और आरोप तय करने लायक पर्याप्त साक्ष्य सामने नहीं आए. 12 फरवरी को फैसला सुरक्षित रखने के बाद अदालत ने यह आदेश सुनाया. फैसले के तुरंत बाद हैदरृद में मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा कि उनकी न्यायपालिका पर आस्था कायम रही और सच की जीत हुई. हैदराबाद में अपने निवास के बाहर समर्थकों के बीच पहुंचीं कविता भावुक दिखीं. उन्होंने कहा, 'मैंने शुरू से कहा था कि मैं धुली हुई मोती की तरह बाहर आऊंगी, और आज वही हुआ. यह मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था. मेरे परिवार ने कई महीनों तक मुश्किल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।