Sports
Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देकर किया आखिरी नमन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का 27 फरवरी को निधन हो गया. रिंकू ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. खानचंद सिंह की शव यात्रा और उनके अंतिम संस्कार के समय काफी लोग वहां मौजूद रहे. रिंकू सिंह के पिता ने 27 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी. वे लंबे समय से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. जब खानचंद अस्पताल में भर्ती थे, तब उनकी तबीयत में सुधार की खबर भी सामने आई थी, लेकिन 27 फरवरी की सुबह रिंकू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. #WATCH | Aligarh, UP: Cricketer Rinku Singh gives a shoulder to the mortal remains of his father, Khanchand Singh in his funeral procession. Khanchand Singh passed away at Yatharth Hospital in Greater Noida earlier this morning after
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।