Politics
पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई के एक मामले में आज शुक्रवार (27 फरवरी) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं मिला. इसे लेकर कांग्रेस अब बीजेपी को घेर रही है. बीजेपी को बताया इच्छाधारी नागकांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए उसे सांप बता डाला. पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि यह रूप बदलने वाला इच्छाधारी नाग है. यह अपने एक ही लक्ष्य के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है जैसे कांग्रेस को हराना- कांग्रेस मुक्त भारत. The BJP is not a political party. It is a shape-shifter, a wishful serpent – Icchadhari Naag. It
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।