एनशॉर्ट्स
'हम भारत और इजरायल के रक्षा सहयोग से चिंता में हैं', पीएम मोदी के इजरायल दौरे से घबराया पाकिस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से पाकिस्तान चिंता में आ गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को कहा है कि वह भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंधों को लेकर चिंतित है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने वीकली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंधों के विस्तार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान घोषित समझौतों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही. पाकिस्तान ने ऐसे समय पर यह बयान दिया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और तेल अवीव रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास, उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ-साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर काम करेंगे. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी ने बैठक के बाद, कुल 17 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, व्यापार, निवेश, शिक्षा, विनिर्माण, संस्कृति, समुद्री विरासत, कृषि और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।