एनशॉर्ट्स
Ideas of India Summit: अरमान मलिक ने बताया कैसे शुरू हुई उनकी प्लेबैक सिंगिंग, 9 साल की उम्र में रियलिटी शो करने पर भी की बात
सिंगर अरमान मलिक एबीपी न्यूज के इवेंट आईडिया ऑफ इंडिया समिट में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वो 9 साल की उम्र में ज़ी टीवी के रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' में पहुंचे. अरमान मलिक ने सेशन की शुरुआत 'बेसब्रियां' गाने से की. रियलिटी शो नहीं करना चाहते थे अरमान मलिक अरमान मलिक ने कहा, 'मैं शो में बिना मन के गया था. मेरी मां चाहती थीं कि मैं वहां जाऊं. उन्होंने शो में मेरी एंट्री करवा दी थी. मैं मलिक खानदान से ताल्लुक रखता हूं. मैं खुद की पहचान बनाना चाहता था. इसीलिए उस वक्त मैंने अपना सरनेम नहीं लगाया था. मैं चाहता था कि मुझे सिंगिंग से जज किया जाए. मैंने ऑडिशन क्लियर किए. मैं आठवें नंबर पर शो से बाहर हुआ था. उस वक्त मेरी मां ने कहा था कि तू देश का सबसे बड़ा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।