एनशॉर्ट्स
शुरू हुआ फिल्म 'डकैत' का प्रमोशन, रिलीज से पहले अदिवि शेष ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा
अभिनेता अदिवि शेष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डकैत' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया और वहीं से अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की. अदिवि ने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए मंदिर में पूजा की. इसके बाद बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक निजी सफर की तरह है, जिससे वह शुरुआत से जुड़े रहे हैं. कैसी होगी फिल्म की कहानी? 'डकैत' की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुस्से और दर्द से भरा हुआ है. उसे अपनी प्रेमिका से ऐसा धोखा मिलता है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है. इसके बाद वह बदले की राह पर निकल पड़ता है. फिल्म में इमोशन, एक्शन और प्यार का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. अदिवि शेष और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।