Politics
जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी', फिल्म को बताया दिलों को छू लेने वाली कहानी
सामाजिक-राजनीतिक और रियलिस्टिक फिल्मों के लिए हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म धीमी कमाई कर रही है, लेकिन फिर भी फैंस के दिलों पर छाप छोड़ रही है. गीतकार और लेखक जावेद अख्तर नेसमाज की कड़वी और गंदी मानसिकता पर चोट करती फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है. तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' देशभर में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की सच्चाई को उजागर करती है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा से लेकर पीड़िता को उस दौरान किन चीजों का सामना करना पड़ता है, इन सभी पहलुओं को बारीकी से दिखाया गया है. यही वजह है कि फिल्म गीतकार जावेद अख्तर के दिल में उतर चुकी है. जावेद अख्तर को भा गई फिल्म 'अस्सी'गीतकारजावेद अख्तर ने फिल्म की तारीफ कर लिखा कि अस्सी ऐसी कहानी है, जो एक तरफ इमोशनल पहलू
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।