एनशॉर्ट्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक भारत पहुंचे. उन्होंने गुरुवार (26 फरवरी) को अचानक दिल्ली का दौरा किया. लटनिक ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ लंच किया. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और पीयूष गोयल ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. तीनों की एक तस्वीर के साथ गोर ने लिखा कि हावर्ड लटनिक और पीयूष गोयल के साथ दोपहर का भोजन बेहद सार्थक रहा. हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र हैं. गोयल ने कहा कि उन्होंने हमारे व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चा की. गोयल से मिलने के बाद कहां गए अमेरिकी अधिकारीहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि दोनों पक्षों ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।