एनशॉर्ट्स
शोक में डूबा क्रिकेट जगत, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन सिंह और BCCI ने व्यक्त की संवेदनाएं
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस वक्त अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को स्टेज-4 कैंसर के कारण निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. परिवार के मुताबिक, खानचंद सिंह पिछले कई महीनों से एडवांस स्टेज कैंसर से पीड़ित थे और ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर है. इस दुखद खबर के बाद क्रिकेट जगत से भी लगातार संवेदनाएं आ रही हैं. क्रिकेट जगत ने जताया दुख टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा, "मुझे श्री खानचंद सिंह जी, जो रिंकू सिंह के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।