Sports
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Team India Defeated Zimbabwe In The Super-8 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें बरकरार रखा हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है. हालांकि, इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ है और वे अभी भी ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर ही काबिज हैं. ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल की क्या है हाल? जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को सुपर-8 राउंड में मिली जीत के बाद ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. प्रोटियाज टीम की दो मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट भी +2.890
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।