एनशॉर्ट्स
Iran US Talks: ईरान-अमेरिका के बीच बन गई बात, न्यूक्लियर टॉक का नतीजा क्या? ईरानी अधिकारी ने किया खुलासा
ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार (26 फरवरी) को बातचीत हुई. वार्ता की मध्यस्थता कर रहे ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अगले सप्ताह वियना में तकनीकी टीमों के साथ बातचीत का एक और दौर आयोजित किया जाएगा. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुई उच्च-स्तरीय और अहम वार्ताएं बिना किसी स्पष्ट नतीजे के समाप्त हो गईं. न तो परमाणु समझौते पर कोई बड़ी सफलता मिली और न ही कूटनीति में ऐसा कोई गतिरोध आया, जिससे अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका पैदा होती. बातचीत का ब्योरा अभी स्पष्ट नहीं है. यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) क्या है?अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में एक बड़ा विवाद का मुद्दा यह है कि क्या तेहरान (ईरान) अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम बनाए रखेगा? ईरानी अधिकारियों का कहना है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।