एनशॉर्ट्स
'मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, क्यों दिया ये बयान
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (25 फरवरी) को अपने गृह राज्य राजस्थान के चुरू जिले में पहुंचे. यहां वह पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और विधायक रहीं कमला कसवा से मिलने उनके घर गए. दरवाजे पर ही उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने गांव के ही एक शख्स से मजाकिया लहजे में कहा कि अच्छा हुआ अपने दाढ़ी नहीं रखी है. जगदीप धनखड़ ने कहा कि दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है. हालांकि यह बात वह हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कह रहे थे. पू्र्व उपराष्ट्रपति का दाढ़ी वाला ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. सियासी गलियारों में खूब चर्चाधनखड़ के दाढ़ी वाले बयान को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है. कोई इसे सामान्य बात बता रहा है तो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।