Sports
IND vs WI: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत से क्या सेमीफाइनल पहुंची टीम इंडिया? पढ़िए पूरा समीकरण
IND vs WI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन हर विभाग में दमदार रहा है. अब भारतीय टीम की नजरें अगले मुकाबले पर टिक गई हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा. बल्लेबाजों ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर भारत की इस जीत में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. अभिषेक शर्मा (55) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, वहीं आखिरी ओवरों में हार्दकि पांड्या (नाबाद 50) और तिलक वर्मा (नाबाद 44) ने तेज रन बनाकर स्कोर को विशाल बना दिया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।