Sports
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
Abhishek Sharma 2nd Slowest T20I Fifty: लगातार चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला चला. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में अभिषेक ने फिफ्टी लगाई. यह टी20 विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक रहा, लेकिन इसके साथ उन्होंने दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया. बता दें कि अभिषेक ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. यह टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी रही. इससे पहले अभिषेक ने सबसे धीमी फिफ्टी 33 गेंदों पर लगाई थी. टूर्नामेंट में अभिषेक शुरुआती 3 मैचों में बिना खाता खोले डक पर ही आउट हो गए थे. इसके बाद चौथे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 रन स्कोर किए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ संयम से खेले जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा संयम के साथ खेलते हुए दिखाई दिए. अक्सर वह पहली गेंद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।