Sports
24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम, सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े
संजू सैमसन कम रन बनाकर भी सुपर-8 की परीक्षा में पास हो गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 24 रन बनाए. उन्हें रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में लाया गया था. सैमसन को लेकर खूब हाइप था, लेकिन इस बार भी 15 गेंद में 24 रन ही बना सके. मगर 24 रनों की पारी खेलकर भी उन्होंने कुछ हद तक वह काम कर दिखाया, जिसके लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में लाया गया था. संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. 24 रन बनाकर भी हुए पास, कैसे? 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया को लगातार खराब शुरुआत मिल रही थी. इसकी मुख्य वजह अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म रही. अब तक पूरे टूर्नामेंट में केवल एक बार भारत की ओपनिंग जोड़ी 10 से अधिक रन जोड़ पाई थी. नामीबिया के खिलाफ भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।