Politics
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला यौन शोषण मामले में अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में उनके नाम का जिक्र होने के बाद लिया गया है. एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद से ही दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है. साल 2017 में ब्रेंडे WEF के सीईओ बने. उन पर आरोप है कि उन्होंने एपस्टीन के साथ 3 बिजनेस डिनर किए थे. इसके अलावा एपस्टीन से ईमेल और टेक्स्ट के जरिए बातचीत भी की गई थी. इस्तीफा देने के दौरान ब्रेंडे ने क्या कहा? ब्रेंडे ने अपने इस्तीफे के फैसले को लेकर कहा कि बहुत सोच विचार के बाद मैंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष पद और सीईओ के पद को छोड़ने का फैसला किया है. यहां मेरा आठ साल का समय बहुत अच्छा रहा. नार्वे के पूर्व विदेश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।