Sports
6,6,6,6,6… IPL 2026 से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 14 गेंद में फिफ्टी लगाकर लूटी महफिल
Vaibhav Suryavanshi 14 Balls Fifty DY Patil T20 Cup: आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वैभव ने इन दिनों खेले जा रहे डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में यह कमाल किया. बता दें कि वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उनके बल्ले से यह पारी रन चेज के दौरान आई. वैभव का यह फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेलते हुए वैभव ने इंडियन नेवी के खिलाफ मुकाबले में धमाका किया. युवा बल्लेबाज ने 19 गेंदों में 331.58 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले. बता दें कि शुरुआती 12 गेंदों में वैभव 43 रन के स्कोर पर पहुंच गए थे. इसके बाद उन्होंने छक्का और चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. 14 ball 50 for Vaibhav Suryavanshi
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।