Sports
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर बनाना चाहेंगे, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 3 विकेट के दरकार है. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी, गरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. 500 इंटरनेशनल विकेट के करीब बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सिर्फ 3 विकेट लेते ही बुमराह 500 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे कर लेंगे. यह वाकई किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खास रिकॉर्ड होता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बुमराह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं. बात करें जसप्रीत बुमराह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 232 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 275 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 20.56 की औसत से 497 विकेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।