एनशॉर्ट्स
मिसाल: ब्रेन डेड घोषित हुई 8 साल की वेनबा, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कोयम्बटूर नगर निगम के 73वें वार्ड के पार्षद और शहरी नियोजन समिति के अध्यक्ष संतोष की 8 साल की बेटी वेनबा की ब्रेन डेड होने के बाद उसके अंगदान से चार लोगों को नया जीवन मिला है. यह घटना न केवल परिवार के लिए बेहद दुखद रही, बल्कि समाज के लिए मानवता और संवेदना की मिसाल भी बनी है. सोमवार को अचानक वेनबा को तेज सिरदर्द और उल्टियां होने लगीं. उसकी हालत बिगड़ती देख पिता संतोष उसे तुरंत कोयम्बटूर रेसकोर्स स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि बच्ची के दिमाग में खून का रिसाव हुआ है और उसकी स्थिति गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी गई. इसके बाद वेनबा को अविनाशी रोड स्थित के.एम.सी.एच अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेटी के अंग दान करने का फैसला किया के.एम.सी.एच अस्पताल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।