Sports
WI vs SA Super 8 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत, मार्क्रम और डिकॉक क्रीज पर मौजूद; 177 का लक्ष्य
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच पर टीम इंडिया की भी नजर टिकी है, क्योंकि इसका नतीजा ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करेगा. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 83 पर 7 गिरने के बाद रोमारियो शेफर्ड (52) और जेसन होल्डर (49) के बीच 89 रनों की साझेदारी ने वेस्टइंडीज को 176 के अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया. दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 176 रन बनाने हैं. वेस्टइंडीज पारी की हाइलाइट्स ब्रैंडन किंग और शाई होप ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, 2 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 29 रन था. लेकिन तीसरे ओवर से पासा पलट गया. तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने शाई होप (16) और शिमरन हेटमायर (2) को आउट कर दिया. अगले ही ओवर में लुंगी एनगिडी ने ब्रैंडन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।