Sports
India Semi Final Qualification: सेमीफाइनल का नया समीकरण आया सामने, दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी टीम इंडिया होगी बाहर!
Team India Semi Final Equation if South Africa Wins: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पहले 10 ओवरों में ही 6 विकेट खो दिए. सेमीफाइनल का समीकरण कुछ ऐसा है कि आज वेस्टइंडीज के हारने पर भारत के क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ जाएगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी भारत बाहर हो सकता है. टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? अभी सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम का कोई अंक नहीं है. वहीं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 2-2 अंक हैं. आज वेस्टइंडीज जीत जाता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे जबकि अफ्रीका के 2 मैचों में दो अंक रह जाएंगे. वहीं आज भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिलती है, तो उसके भी दक्षिण अफ्रीका के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।