Politics
झूठी शिकायतों और फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, लगाम लगाने की मांग पर केंद्र और राज्य सरकारों को जारी किया नोटिस
झूठी शिकायतों और फर्जी आपराधिक मुकदमों के बढ़ते चलन पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक प्रक्रिया का दुरुपयोग रोकना जरूरी है. वह इस बात की चिंता नहीं करेगा कि ऐसा करने के लिए कुछ लोग उसकी आलोचना करेंगे. कोर्ट ने जिस याचिका पर यह कदम उठाया है उसे वकील और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल किया है. अपने मामले की खुद पैरवी कर रहे उपाध्याय ने कहा कि फर्जी मामलों के कारण ईमानदार लोग डर में जी रहे हैं. इन मुकदमों के चलते अदालतों पर बोझ भी बढ़ रहा है. अक्सर सिविल मामलों में आपराधिक केस दर्ज करवा दिया जाता है. गांव में अगर जमीन का झगड़ा हो, तो उसे SC/ST एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में बदल दिया जाता है या फिर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।