Sports
जितेश शर्मा का बड़ा कबूलनामा, करते थे RCB की 'बर्बादी' की दुआ! खुद खोला राज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपने खुलासे से दुनिया को हैरान कर दिया. जितेश ने बताया कि वह खुद आरसीबी की हार की दुआ करते थे. तो आइए जानते हैं कि आखिर आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा क्यों करते थे. हाल ही में जितेश दक्षिण अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर आए थे. जहां उन्होंने बताया कि आखिर वह क्यों अपनी टीम की बर्बादी की दुआ करते थे. दरअसल, जितेश खुद हीरो बनने के लिए ऐसी दुआ करते थे. क्या थी जितेश शर्मा की दुआ? जितेश ने बताया, "आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करता था कि मेरा टॉप ऑर्डर फेल और फिर मैं बल्लेबाजी कर सकूं. मैं हीरो बनने का मौका देखता हूं. मैं जिंदगी में हमेशा ऐसी पारी की कल्पना करत था
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।