एनशॉर्ट्स
Shankracharya Avimukteshwaranand Saraswati: गिरफ्तारी हुई तो जेल जाने वाले दूसरे शंकराचार्य होंगे अविमुक्तेश्वरानंद!
अदालत के आदेश पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. गिरफ्तारी से बचने के लिए शंकराचार्य ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल कर रखी है. अगर अदालत से राहत नहीं मिलती तो फिर शंकराचार्य की गिरफ्तारी तय है और अगर गिरफ्तारी होती है तो अविमुक्तेश्वरानंद इतिहास के दूसरे ऐसे शंकराचार्य होंगे, जिन्हें जेल जाना पड़ेगा. ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों से यौन शोषण का जो मुकदमा दर्ज हुआ है, वो केस शाकुंभरी पीठ के आशुतोष ब्रह्मचारी की याचिका पर हुआ है. शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज की विशेष अदालत में पहुंचे थे. तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।