Politics
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा…', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-OIC की निकाल दी हेकड़ी
UN ह्यूमन राइट काउंसिल की 55वीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) की तरफ से जम्मू-कश्मीर पर उठाए गए मुद्दों पर तगड़ा पलटवार किया. भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान की ये सारी बातें झूठी प्रोपेगैंडा हैं. OIC पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हमेशा से हिस्सा था, है और रहेगा. पाकिस्तान की कठपुतली है IOC अनुपमा सिंह ने हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की तरफ से राइट ऑफ रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘हम पाकिस्तान और IOC के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं. OIC पाकिस्तान की कठपुतली बन चुका है और उसके राजनीतिक फायदे के लिए आवाज उठा रहा है. पाकिस्तान का ये प्रोपेगैंडा जलन से भरा हुआ है. हम इसे ज्यादा तवज्जोह नहीं देना चाहते, लेकिन कुछ फैक्ट्स से इसे तोड़ेंगे.’ उन्होंने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।