Sports
WI vs SA Super 8 Live Score: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर आज, टॉस की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर टीम इंडिया और सभी प्रशंसक की नजर रहेगी, क्योंकि इसका नतीजा ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करेगा. दोनों ही टीमें अभी तक अजेय रही है, आज किसी एक को हार मिलेगी. अहमदाबाद के इसी ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले मैच में भारत को हराया था. टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीती तो भारत के चांस सेमीफाइनल में जाने के बहुत कम रह जाएंगे. ग्रुप 1 में अभी वेस्टइंडीज टॉप पर है, टीम के 2 अंक और +5.350 का नेट रन रेट है. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 का है, उनके भी 2 अंक हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है. दोपहर का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।