Politics
The Kerala Story ने कितनी की थी कमाई? विवाद और प्रोपगैंडा के आरोपों के बावजूद बनी ब्लॉकबस्टर
‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' कानूनी मुश्किलों और पॉलिटिकल आलोचनाओं में फंसी हुई है. वहीं इसकी प्रीक्वल 'द केरल स्टोरी' ने भी मुश्किल सफर का सामना किया था. 5 मई, 2023 को रिलीज हुई, 'द केरला स्टोरी' को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और जिसमें अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है. इस फिल्म के टीजर के आते ही विवाद खड़ा हो गया था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीत लिया और ये देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई थी. क्यों हुआ था विवाद'द केरल स्टोरी' के शुरुआती प्रमोशनल मटीरियल में दावा किया गया था कि आईएसआईएस ने केरल की 32,000 महिलाओं की ट्रैफिकिंग की थी . यह एक ऐसा आंकड़ा था जिसकी खूब आलोचना हुई क्योंकि यह सच में गुमराह करने वाला था. क्रिटिक्स ने फिल्म पर धर्म बदलने, "लव जिहाद" और ISIS में भर्ती
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।