Sports
IND vs ZIM: क्या बारिश डालेगी भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में खलल? जानिए आज चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम
डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला आज जिम्बाब्वे के साथ है. दोनों ही टीमें सुपर-8 के पहले मैच में हारी थी. भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है, लेकिन अगर मैच बारिश के रद्द होता है तो फिर सूर्यकुमार यादव एंड टीम के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी. भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. सबसे पहले तो टीम इंडिया को चाहिए कि आज दोपहर में होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे, इससे वेस्टइंडीज के 2 ही पॉइंट्स रहेंगे. फिर भारत जिम्बाब्वे को हरा दे और अगले मैच में वेस्टइंडीज को भी. इस स्थिति में तो भारत सेमीफाइनल तक पहुंच जाएगा, लेकिन अगर आज वेस्टइंडीज जीत गया तो भारत का आगे जाने का रास्ता लगभग खत्म हो जाएगा. फिर कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचा पाएगा. भारत के बल्लेबाजों ने किया निराश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।