एनशॉर्ट्स
क्यूबा ने मार दिए 4 अमेरिकी! क्या ईरान से पहले इस देश से भिड़ेगा US, जानें क्या बोले मार्को रुबियो
अमेरिका और क्यूबा में गोलीबारी को लेकर तनाव बढ़ गया है. क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे 4 लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई. क्यूबा के गृह मंत्रालय ने कहा है कि स्पीड बोट ने बुधवार (25 फरवरी) को उनके इलाके के पानी में घुसपैठ की, जिससे क्यूबा के कोस्ट गार्ड के साथ टकराव हुआ. क्यूबा के उत्तरी तट पर एक द्वीप के पास हुई इस घटना में 6 और यात्री घायल हो गए. क्यूबा के गृह मंत्रालय ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बयान पोस्ट किया है. इसमें बताया गया है कि क्यूबा के बॉर्डर गार्ड का एक कमांडर भी घायल हुआ है. क्यूबा के गृह मंत्रालय का बयानउन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी फ्लैगशिप बोट ने क्यूबा के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ की और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. फ्लोरिडा अमेरिका में पंजीकृत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।