Sports
‘मुझे उसे गुस्सा दिलाना था’… शाहीन अफरीदी को लेकर ये क्या बोल गए ससुर शाहिद अफरीदी
Shahid Afridi Gave Statement Regarding Son-In-Law Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ भी काफी मार पड़ी थी. भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने भी उनकी जमकर आलोचना की थी. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो में कहा था कि शाहीन को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर देना चाहिए और ऐसा हुआ भी. शाहीन को नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नहीं खिलाया गया था. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में शाहीन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के बाद शाहिद अफरीदी ने शाहीन को लेकर अब एक और बयान दिया है. शाहीन अफरीदी को लेकर शहीद अफरीदी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।