Sports
IND vs ZIM live streaming: कब कितने बजे से खेला जाएगा भारत जिम्बाबे का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
IND vs ZIM live streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होने जा रहा है. मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो चुका है. हाल ही में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिसने टीम की लगातार जीत की लय तोड़ दी. अब टीम इंडिया को टूर्नामेंट में वापसी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज से करारी हार झेल चुकी है और वह भी जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी निर्णायक साबित हो सकता है. कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला? भारत और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।