Sports
T20 World Cup 2026: हार के बाद बेकाबू हुए फैंस, कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को बनाया निशाना, पत्नी का फूटा गुस्सा
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है. मैदान पर हार का असर अब मैदान के बाहर भी देखने को मिल रहा है. टीम के कप्तान सलमान अली आगा को लेकर नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पत्नी सब्बा मंजर ने जताई नाराजगी हार के बाद आमतौर पर खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार मामला उससे कहीं आगे बढ़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान की पत्नी सब्बा मंजर और उनके छोटे बेटे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज और गालियां भेजी गईं. लगातार मिल रहे इन निजी हमलों के बाद सब्बा मंजर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऐसे लोगों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।