Sports
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
Sri Lanka Defeat Against New Zealand Increase Tension In Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से करारी शिकस्त दे दी है. इस शानदार जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है. बुधवार यानी 25 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका का टूर्नामेंट से सफर समाप्त कर दिया है. इसी के साथ श्रीलंका ग्रुप 2 से बाहर होने वाली पहली टीम भी बन गई है. रचिन रविंद्र ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली जीत के असली हीरो रचिन रवींद्र रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 32 रनों की उपयोगी पारी खेली, फिर अपनी गेंदबाजी में श्रीलंका के मध्यक्रम को तितर-बिटर कर दिया. रवींद्र ने महज 27 रन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।