Sports
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका, जीत के साथ न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत; बदल गया सेमीफाइनल का समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा. वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. तो आइए जानते हैं कि अब सेमीफाइनल का पूरा समीकरण कैसा है. श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका ग्रुप-2 में मौजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. पाकस्तान को बगैर किसी रुकवाट सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए था कि कीवी अपने बाकी दोनों मैच हारे. लेकिन अब न्यूजीलैंड ने एक मैच जीत लिया है, जिसके साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. हार के साथ श्रीलंका टीम तो एलिमिनेट हो गई. वहीं ग्रुप-2 में देखा जाएगा तो अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।