Sports
आज पाकिस्तानी हो जाएगा बाहर? श्रीलंका या न्यूजीलैंड किसके जीतने पर PAK को ज्यादा फायदा, जानें पूरा समीकरण
Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पहले चरण में यह फैसला सही भी साबित हुआ. पहली 26 गेंदों के भीतर ही न्यूजीलैंड ने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. यह मैच जितना श्रीलंका और न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण है, उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान के लिए अहम है. यहां जानिए आज किसकी जीत से पाकिस्तान को अधिक फायदा होगा. पाकिस्तान को कैसे मिलेगा फायदा? सबसे पहले पॉइंट्स टेबल का हाल जान लीजिए. सुपर-8 के दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुका है. दूसरे सेमीफाइनल स्लॉट के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में टक्कर है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का एक-एक अंक है, वहीं श्रीलंका अभी तक अंकों का खाता नहीं खोल सकी है. दरअसल आज चाहे श्रीलंका को जीत मिले या न्यूजीलैंड को,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।