Sports
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को मिलेगा मौका! अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी? कोच ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट
Sanju Samson Playing 11, IND vs ZIM: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अगला मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. मुकाबले से पहले बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए संजू सैमसन पर विचार किया जा रहा है. संजू पर विचार होने से एक सवाल यह उठने लगा कि क्या चार पारियों में फ्लॉप होने वाले अभिषेक शर्मा को बेंच पर बैठा दिया जाएगा? बता दें कि अभिषेक ने चार पारियों में सिर्फ 15 रन बनाए हैं. ये रन उन्होंने सिर्फ चौथी पारी में बनाए, क्योंकि शुरुआती तीन पारियों में भारतीय ओपनर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. टॉप ऑर्डर में लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज बता दें कि भारत के टॉप ऑर्डर में सभी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।