एनशॉर्ट्स
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, किसी भारतीय बॉलर ने नहीं किया ये कमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ईडन गार्ड्न्स में ली. वहीं पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में तीन हैट्रिक देखने को मिली थीं, लेकिन उसमें भी किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं था. तो आइए जानते हैं कि 2007 से लेकर अब तक के टी20 वर्ल्ड कप में किन-किन गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कमाल किया है. तो आपको बता दें कि अब तक टी20 विश्व कप में कुल 10 हैट्रिक ली जा चुकी हैं. 2007 में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ केपटाउन में ली थी. इसके बाद दूसरी हैट्रिक देखने के लिए फैंस को 14 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक 2021 में आई. 10 में 9 हैट्रिक 2021 से 2026 के बीच हुईं, जबकि एक हैट्रिक 2007 से 2021 के बीच आई. लिस्ट में कोई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।